Bareily News: सिरौली में बिजली टीम ने की चेकिंग
बरेली, अक्टूबर 16 -- Bareily News: सिरौली। बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने मॉर्निंग रेड में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। गुरुवार सुबह छह बजे बिजली विभाग की विजिलेंस टीम के द्वारा नगर में छापामार कार्रवाई की गई। मोहल्ला साहूकारा से शुरू होकर मुगलान, मौर्य टोला, मोहल्ला घेर में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग दो दर्जन लोगों पर बिजली चोरी की कार्रवाई की गई है। इस छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम तथा महिला कांस्टेबल भी मौजूद रहीं। छापामार कार्रवाई से नगर में बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है। इस मौके पर अवर अभियंता एवं बिजली विभाग के अधिकांश कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.