Bareily News: सियार के हमले में घायलों से मिले वन अधिकारी, किया जागरूक
बरेली, अक्टूबर 16 -- Bareily News: आंवला। शुक्रवार को क्षेत्रीय वनाधिकारी हनुमान प्रसाद चौधरी स्टाफ के साथ सियार के हमले में घायल किसानों से मिले। उन्होंने लोगों को जागरूक किया तथा जंगल में हमला करने वाले सियार की खोज की। गांव मऊ चंदपुर और तिगरा खानपुर के रामेश्वर एवं राजेश्वर को एक सियार ने हमला कर घायल कर दिया था। क्षेत्रीय वनाधिकारी हनुमान प्रसाद चौधरी अपनी टीम के साथ शुक्रवार को तिगराखानपुर पहुंचे, वहां प्रधान राजेश, मऊ के ग्राम प्रधान कैसर अली और ग्रामीणों के साथ मिलकर आसपास के इलाकों में सियार के लिए सघन सर्च अभियान चलाया। इसके साथ ही ग्रामीणों को जंगली जानवरों से बचाव और सतर्कता बरतने की जानकारी दी। वन अधिकारी ने टीम को गश्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होनें घायलों से भी मुलाकात की। इस दौरान उप क्षेत्रीय वनाधिकारी अवनेश कुमार गंगव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.