Bareily News: सिम समेत बैंक अकाउंट बेचने वाले ग्रुप का सदस्य निकला किशोर
बरेली, अक्टूबर 3 -- Bareily News: प्री-एक्टिवेटेड सिम बेचने झांसी गए किशोर का अपहरण होने के बाद पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब पुलिस दोनों पक्षों का साइबर ठगों से कनेक्शन तलाश रही है। इस दौरान सामने आया है कि अपहृत किशोर टेलीग्राम पर 'सिम कार्ड एवेलेवल इन इंडिया विद बैंक अकाउंट' ग्रुप का सदस्य था। इसको लेकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बता दें कि नवाबगंज के मोहल्ले का 17 वर्षीय किशोर तीन दिन पूर्व सिम बेचने झांसी गया, जहां उसका अपहरण हो गया। उसके पिता को कॉल करके पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। पुलिस ने गुरुवार को इस मामले का भंडाफोड़ कर झांसी से किशोर को बरामद किया और अपहरणकर्ता राकेश कुशवाहा निवासी मोहल्ला मातवाना, गुरसराय जनपद झांसी और नीरज कुशवाहा निवासी मोहल्ला गांधी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.