बरेली, अक्टूबर 18 -- Bareily News: वनखंडीनाथ मंदिर स्थित मेला परिसर में शनिवार को दंगल में पहलवानों के बीच कुल 17 कुश्तियां हुईं। सिकंदर और गुलाब सिंह के मुकाबले में गुलाब सिंह विजयी रहे। बजरंग अखाड़ा के रामजीत पहलवान ने गुलाब अखाड़ा के अमन को हराया। दीपक पहलवान ने अर्सलान और गौतम पहलवान ने गुलाम नवी को शिकस्त दी। सुनील ने सिराज पहलवान को हराकर जीत दर्ज की। वहीं तूफान कासगंज और मुन्ना पहलवान, रेहान और नितिन तथा वासु पहलवान जौहरपुर और शोभित के बीच मुकाबले बराबरी पर छूटे। दंगल में मेला संरक्षक धर्मेंद्र राठौर रिंकू, अध्यक्ष सुरेश चंद राठौर, संरक्षक हरिओम राठौर, संयोजक विक्रम राठौर, नाजिम पहलवान, अमजद पहलवान आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: दंगल में पहलवानों ने दिखाए दमखम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...