बरेली, अक्टूबर 21 -- Bareily News: बरेली। दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को सिंदूर खेला उत्सव के साथ मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी गई। महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने मां को सिंदूर अर्पित किया। इसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुहाग और सुख-समृद्धि की कामना की। उत्तर रेलवे मनोरंजन सदन स्थित बंगाली कल्चरल एवं वेलफेयर सोसाइटी की ओर से भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकल गई। बंगाली समाज की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सिंदूर खेला उत्सव मनाया। उत्सव के दौरान माहौल भक्तिमय और भावुक हो गया। मां दुर्गा की विदाई के समय श्रद्धालुओं ने नम आंखों से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Rampur News: सिंदूर उत्सव के बाद बंगाली समाज ने नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई इसके बाद ढाक, ढोल और नगाड़ों क...