बरेली, अगस्त 5 -- Bareily News: एडीएम सिटी की कोर्ट में पेशकार पर एक वकील ने गम्भीर आरोप लगाए। वकील का कहना था कि पेशकार ने कोर्ट में भ्रष्टाचार फैला रखा है। विरोध करने पर धमकी देने के साथ ही अभद्रता भी करता है। मंगलवार को वकील अपने अन्य साथी वकीलों के साथ डीएम के यहां पहुंचे और पेशकार के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। डीएम ने मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बरेली कचहरी में प्रैक्टिस करने वाले एडवोकेट जनाब आलम ने बताया कि एडीएम सिटी कोर्ट में मौजूद पेशकार पक्षकारों से सीधे सम्पर्क में आता है और उन्हें मुकदमा खत्म कराने का लालच देकर उनसे वसूली कर लेता है। एडवोकेट का आरोप है कि उनके पक्षकारों से पेशकार ने मुकदमा खत्म कराने के नाम पर 50 हजार से लेकर 15 हजार तक की वसूली की है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पेशकार ने उ...