बरेली, जुलाई 22 -- Bareily News: सावन माह में श्रद्धालुओं की बढ़ने वाली आवाजाही और यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने मंगलवार सुबह सुभाषनगर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। आईजीआरएस पर मिली शिकायत के बाद निगम की टीम ने नाथ कॉरिडोर परियोजना के तहत सड़क निर्माण में बाधा बन रहे अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया। मंगलवार की सुबह नगर निगम की टीम परिवर्तन दल के साथ मौके पर पहुंची और नाले के ऊपर किए गए छह अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभियान जारी रखा गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सुल्तानगंज में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान जेई विकास साहू ने बताया कि नाथ कॉरिडोर परियोजना के तहत इस मार्ग का चौड़ीकरण और निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है। लगातार ...