Bareily News: सावन से पहले बदायूं रोड पर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
बरेली, जुलाई 24 -- Bareily News: कांवड़ यात्रा से पूर्व डीएम अविनाश सिंह ने बदायूं रोड का निरीक्षण किया। कांवड़ के दौरान सबसे ज्यादा भीड़ इसी रोड पर रहती है। इस समय एनएचएआई इस सड़क का चौड़ीकरण कर रहा है। इस कारण सड़क पर यातायात को सुगम बनाना एक बड़ी चुनौती है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत, जलभराव की समस्या का निस्तारण, नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल, समुचित प्रकाश व्यवस्था और सुचारु यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- Bareily News: बरेली-बदायूं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.