Bareily News: सावन में प्रतिबंध के बावजूद खूब हो रही मीट की बिक्री
बरेली, अगस्त 9 -- Bareily News: नवाबगंज। सावन में मांस और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध के आदेश के बावजूद क्षेत्र में कहीं चोरी-छिपे तो कही खुलेआम चिकन और अंडे की बिक्री हो रही है। इससे नाराज विश्व हिंदू परिषद के जिला गोरक्षा प्रमुख ने पुलिस को तहरीर देकर प्रतिबंध के बावजूद मांस की बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विहिप के जिला गोरक्षा प्रमुख हरीश कुमार का आरोप है कि बरखन, यासीन नगर और टांडा सादात गांव में सड़क किनारे स्थित दुकानों पर खुलेआम मुर्गे का मांस और अंडे बेचे जा रहे हैं। इन मार्गों से सावन में कांवड़ियों का आवागमन रहता है। इसके बावजूद दुकानदार शासन-प्रशासन के निर्देशों की अनदेखी कर मांस की बिक्री कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Varanasi News: अवलेशपुर में मीट की 12 दुकानें ध्वस्त टांडा सादात गांव से व्यापारी खरीद कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.