बरेली, अगस्त 2 -- Bareily News: कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन ने सावन माह के प्रत्येक सोमवार को विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार बरेली के सभी यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य बोर्डों के शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं की छुट्टी रहेगी। ‎इसके अलावा दिल्ली रोड और बदायूं रोड के पांच किलोमीटर दायरे में स्थित सभी स्कूलों, महाविद्यालयों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, तकनीकी शिक्षण संस्थानों और अन्य शिक्षण संस्थानों में भी यह आदेश लागू रहेगा। हालांकि इन दिनों शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को अपने संस्थानों में उपस्थित रहकर शासकीय एवं प्रशासनिक कार्य करने होंगे। यह भी पढ़ें- बरेली, कासगंज के बाद दो जिलों में ...