Bareily News: सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बरेली, अगस्त 24 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। सावन के अंतिम सोमवार पर क्षेत्र में शिवभक्ति की धूम रही। हरिद्वार व कछला से जल लेकर लौटे कांवड़ियों के जत्थों ने विभिन्न गांवों के शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।गांव मोहम्मदपुर व कुडका में भंडारों का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कस्बे में कछला से लौटे कांवड़ियों के जत्थों का भाजपा नेता राघवेंद्र पाठक ने स्वागत किया। पिपौली, रामपुरा, मोहम्मदपुर, नगरिया कला व डूंगरपुर समेत अन्य गांवों के मंदिरों में भी जलाभिषेक किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंस्पेक्टर राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।इस यह भी पढ़ें- Simdega News: अंतिम सोमवारी पर सिमडेगा में गूंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.