Bareily News: साम्प्रदायिक द्वेष में बीएलओ ने काटे 26 वोटरों के नाम, सस्पेंड
बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर में बीएलओ नफीस मोहम्मद खां ने साम्प्रदायिक द्वेष के चलते पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट से 26 वोटरों के नाम काट दिए। प्रधान और ग्रामीणों की शिकायत के बाद जांच होने पर आरोप की पुष्टि हुई। बीएसए ने सहायक अध्यापक को सस्पेंड कर दिया है। शेरगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर के प्रधान राहुल गंगवार ने बीते दिनों आईजीआरएस पर शिकायत की थी। राहुल का आरोप था कि ग्राम पंचायत में तैनात बीएलओ नफीस मोहम्मद खां (सहायक अध्यापक) ने साम्प्रदायिक द्वेष के चलते हिंदू धर्म के 26 वोटरों का नाम मतदाता सूची से काट दिया। गांव के ही वेद प्रकाश, हेमाकली, ललिता देवी, राकेश, ढाकन लाल आदि ने भी शपथ पत्र देकर वोट काटे जाने की शिकायत की। आरोप लगाया कि कंपोजिट स्कूल मोहम्मदपुर में सहायक अध्यापक नफीस मोहम्मद खां गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.