बरेली, अक्टूबर 19 -- Bareily News: जनप्रतिनिधियों और स्थानीय पदाधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को दीं शुभकामनाएं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार को जनपद के पांच विकासखंडों आलमपुर जाफराबाद, बहेड़ी, नवाबगंज, रामनगर और शेरगढ़ में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन समारोहों में कुल 560 जोड़ों का विवाह पूरे रीति-रिवाज और उत्साह के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Bareily News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 131 जोड़े शादी के बंधन में बंधेआलमपुर जाफराबाद में सामूहिक विवाह 1. आलमपुर जाफराबाद यहां कुल 131 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में विधायक डॉ. राघवेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह और ब्लॉक...