बरेली, अगस्त 5 -- Bareily News: हाईरिस्क प्रेगनेंसी वाली गर्भवतियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बेहतर सुविधा देने के लिए बनी मंडल की 50 प्रतिशत फस्र्ट रेफरल यूनिट महज सामान्य प्रसव केंद्र बनकर रह गई हैं। इन एफआरयू पर गिनती के सी-सेक्शन हो रहे हैं। मंडल के 18 एफआरयू में से नौ केंद्रों पर माह में पांच से भी कम सिजेरियन डिलीवरी हुईं। जबकि यहां सामान्य प्रसव की संख्या 100 से भी अधिक है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शाहजहांपुर के जरियांपुर एफआरयू में जून महीने में एक भी सिजेरियन डिलीवरी नहीं हुई। वहीं पीलीभीत के पूरनपुर और अमरिया एफआरयू में केवल एक-एक सिजेरियन प्रसव हुआ। शाहजहांपुर के पुवायां, जलालाबाद, पीलीभीत के बरखेड़ा और बदायूं के उझानी में दो-दो सिजेरियन ही किए गए। कई केंद्रों पर एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ और प्रशिक...