बरेली, अक्टूबर 11 -- Bareily News: बरेली। ग्राम हरेली अलीपुर, टिसुआ की सात वर्षीय आराध्या ने जूडो में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है। वर्ष 2024 में जूडो का अभ्यास शुरू करने वाली आराध्या ने सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप और नॉर्थ जोन जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। कम उम्र में उनकी इस उपलब्धि के पीछे निरंतर अभ्यास, मेहनत और अनुशासन है। कोच दीक्षा शर्मा के मार्गदर्शन में आराध्या अपने खेल कौशल और तकनीक को बेहतर बना रही हैं। उनके पिता जितेंद्र कुमार गंगवार बेटी की सफलता से गौरवान्वित हैं। आराध्या का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना और ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर तिरंगे का मान बढ़ाना है। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस: बेटियों के दम पर दुनिया में चमक रह...