Bareily News: सात दिन तक बंद रहेगा टिसुआ क्रासिंग
बरेली, अगस्त 7 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। टिसुआ रेलवे स्टेशन की क्रासिंग संख्या 348 सी की डाउन लूप लाइन पर मरम्मत कार्य गुरुवार से शुरू हो गया। इसके कारण टिसुआ रेलवे क्रासिंग पर सड़क यातायात को गुरुवार से सात दिन यानी 12 अगस्त तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान सड़क यातायात 347सी और 349 सी क्रासिंग से आवागमन रहेगा। बिलपुर पथ निरीक्षक मोहम्मद जैद ने बताया कि आरपीएफ और थाना पुलिस को सूचित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.