Bareily News: साईकिल रैली निकालकर फिट रहने का दिया संदेश
बरेली, अक्टूबर 19 -- Bareily News: साई प्रशिक्षण केंद्र, बरेली में रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 'संडे ऑन साईकिल' कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय खाद्य दिवस के अवसर पर एफएसएसएआई के सहयोग से साईकिल रैली निकाली गई। रैली साई केंद्र से युगवीणा चौक, पहलवान बाबा मंदिर, शास्त्री चौक होते हुए वापस केंद्र पर समाप्त हुई। इसमें करीब 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल और केंद्र प्रभारी संदीप चौधरी ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन 30 मिनट साईकिल चलाने और नियमित व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सुशील, देवेंद्र, अनिल सिंह, पीके राय, तेज बहादुर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Araria News: एसएसबी ने निकाली साइकिल रैली, दिया फिटनेस का संदेश
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.