Bareily News: साइबर ठगों ने ग्रामीण के खाते से उड़ाए दो लाख रुपए
बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। मीरनगर उर्फ नौगवां निवासी हर सुमरन ने गत 12 जुलाई 2025 को कुर्मी परिवार व्हाट्सएप ग्रुप में आई आरटीओ चालान नाम की एप्लीकेशन को इंस्टॉल किया। उसी दिन दोपहर बाद उनके मोबाइल में ओटीपी आई। ओटीपी आने पर उन्होंने रामपुर के मिलक में स्थित एचडीएफसी बैंक में बात की। बैंक में उनका एकाउंट है। बैंक वालों ने किसी को भी ओटीपी बताने से मना किया। बैंक वालों के हिदायत देने पर उन्होंने ओटीपी नहीं बताई। रात में उनको मेल पर बताया ओटीपी सफल हो गई। उसके बाद चार बार में दो लाख रुपये उनके एकाउंट से निकल गए। हर सुमरन ने साइबर क्राइम के नंबर पर ऑन लाइन शिकायत की। उन्होंने 25 अक्टूबर को मीरगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने उनकी तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.