बरेली, सितम्बर 22 -- Bareily News: फरीदपुर। किसान क्रेडिट कार्ड पर लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने किसान के खाते से 7500 रुपये की रकम उड़ा दी। किसान ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।  फरीदपुर के नवादावन गांव के विजय उपाध्याय ने बताया की 8 अगस्त को शाम 5:30 बजे उनके फोन पर एक अज्ञात की कॉल आई। उसने किसान क्रेडिट कार्ड पर लिमिट बढ़ाने की बात कहकर फोन पर बात करनी शुरू कर दी। फोन पर वार्ता के दौरान साइबर ठग ने उनका फोन हैक कर लिया। कुछ ही देर बाद उनके स्टेट बैंक खाते से 7500 निकले जाने का मैसेज आया। इसके बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई। किसान ने दोबारा उसी नंबर पर कॉल करने की कोशिश की, लेकिन वह फोन बंद जाने लगा। विजय उपाध्याय ने थाने में अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर अमित कुमार पांडे ने बताया कि म...