बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: साइबर ठगी के शिकार सुभाषनगर निवासी एक व्यक्ति को साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने 9.21 लाख रुपये वापस करा दिए। जालसाज ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर पीड़ित को एक लिंक भेजा था। लिंक के जरिए मोबाइल में ऐप डाउनलोड कराने और बैंक खाते व मोबाइल नंबर की जानकारी हासिल करने के बाद 11.41 लाख रुपये की ठगी कर ली गई थी। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ रोड स्थित तोषावास निवासी संतोष शर्मा ने 14 फरवरी को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि स्टेट बैंक फरीदपुर से संपर्क करने के लिए जस्ट डायल की वेबसाइट पर बैंक का नंबर खोजा था। इस दौरान उन्हें एक नंबर मिला। उस पर कॉल करने पर सामने वाले ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क किया। उन्होंने भुगतान संबंधी समस्या बताई तो कॉल करने वाले ने खुद को बैंक मैनेजर अमित क...