बरेली, अगस्त 25 -- Bareily News: बरेली। एबीवीपी के छात्र नेता लगातार बरेली कॉलेज परिसर को नो व्हीकल जोन बनाने की मांग कर रहे हैं। बावजूद इसके लगातार वाहनों का कैपस में आवागमन जारी है। मंगलवार को महाविद्यालय के पूर्वी गेट से एक साइकिल सवार युवक प्रवेश कर रहा था। उसका दावा था कि वह प्रवेश लेने कॉलेज आया है। इस दौरान बैरियर पर उसकी सुरक्षाकर्मियों से बहस हुई। युवक की साइकिल जब्त कर सुरक्षाकर्मी उसे चीफप्रॉक्टर कार्यालय लेकर पहुंचे। जहां चीफप्रॉक्टर ने उसको चेतावनी देते हुए बाहर जाने के लिए कहा तो वह रोने लगा। चीफ प्रॉक्टर प्रो. इंदीवर सिंह ने बताया कि बरेली कॉलेज को नो व्हीकल जोन बनाने की कोशिश कर रहे हैं, युवक कॉलेज का छात्र नहीं था। यह भी पढ़ें- Bareily News: बरेली कॉलेज में वाहनों के प्रवेश को लेकर उठे सवाल यह भी पढ़ें- बरेली कॉलेज में घा...