बरेली, अगस्त 9 -- Bareily News: ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र की ओर से आज रविवार को शहर में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। संडे ऑन साइकिल नशा मुक्त भारत थीम पर आधारित इस रैली में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की जानकारी ‎साइकिल रैली भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र से शुरू होकर यूथ वीणा चौक, कैंटोनमेंट अस्पताल, शास्त्री चौक और पहलवान बाबा मंदिर होते हुए मदारी की पुलिया से वापस साई केंद्र पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को फिट इंडिया साइकिलिंग अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने सभी को फिट रहने के लिए अपनी दिनचर्या में प्रति...