Bareily News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
बरेली, जुलाई 17 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता।सांस्कृतिक मंत्रालय की ओर से प्राथमिक विद्यालय कादरगंज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सांस्कृतिक मंत्रालय और संगीत नाटक अकादमी द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ किया गया। कार्यक्रम में वीरांगना झलकारी बाई के जीवन पर आधारित नाटक की प्रस्तुति विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने दी। निर्देशन विद्यालय की सहायक अध्यापिका व समृद्ध संस्कृति सांस्कृतिक क्लब की इंचार्ज बबीता गौतम ने किया। अतिथि के रूप में सेवामुक्त भारतीय फौज के अधिकारियों व ग्राम के सम्मानित व्यक्ति को आमंत्रित करके किया गया। छात्र व उनके अभिभावकों और ग्रामवासियों को भी शामिल किया गया। नन्हे कलाकारों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- नाटक ए जर्नी फ़ॉर फ्रीडम ने बाबू कुंवर सिंह के त्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.