Bareily News: सांसद के भतीजे पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मुकदमा दर्ज
बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: बहेड़ी, संवाददाता। बरेली सांसद छत्रपाल सिंह के भतीजे और भतीजबहू ब्लॉक प्रमुख स्नेहलता के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर बहेड़ी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। फेसबुक पर किसी ने भाजपा के बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार के भतीजे दुष्यंत गंगवार और उनकी भतीजबहू दमखोदा ब्लॉक प्रमुख स्नेहलता गंगवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी थी। पोस्ट की जानकारी लगने पर सांसद के भतीजे दुष्यन्त आवाज नाम की आईडी चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया है कि उनके और उनकी पत्नी के लिए अभद्र टिप्पणी कर उनकी सामाजिक छवि खराब की गई है। पुलिस अब इस नाम की आईडी चलाने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.