बरेली, अगस्त 26 -- Bareily News: भमोरा। बाइक से घरेलू सामान खरीदने गए एक युवक की बाइक सांड से टकरा गई। घटना में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। थाना क्षेत्र के ब्राहृपुर के रमेश यादव ने बताया कि ग्राम पचदोरा थाना भोजीपुरा निवासी उसके बहनोई छत्रपाल सिंह की बीमारी से मौत हो गई थी।वह अपने पीछे एक बेटे अवधेश यादव और पत्नी सरिता यादव को छोड़ गए थे। 10 बर्ष पूर्व सरिता पचदोरा से जगह जमीन बेंचकर अपने इकलौते बेटे अवधेश सहित ब्राहृपुर चली आई और जमीन आदि खरीदकर रहने लगी। सोमवार की शाम अवधेश बाइक से घरेलू सामान खरीदने के लिए बल्लिया गया था वहां से लौटते समय पैट्रोल पंप के पास अचानक सड़क पर आवारा सांड आ गया और बाइक से टकरा गया। घटना में अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां ड...