Bareily News: ससुर ने महिला से किया रेप का प्रयास, विरोध पर पीटा
बरेली, अक्टूबर 8 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। शराब के नशे में धुत ससुर ने महिला के साथ रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे जमकर पीटा। महिला की तहरीर पर पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। भुता के एक गांव की महिला की शादी 5 वर्ष पूर्व फरीदपुर के गांव के युवक से हुई थी। महिला ने बताया कि उसका पति दिल्ली में रहकर काम करता है। घर में उसके ससुर रह रहे थे। आरोप है 5 अक्टूबर को महिला घर में अकेली थी। ससुर शराब के नशे में झूमते हुए घर पहुंचा। उसने महिला को दबोच लिया। महिला ने चीख पुकार की। इसके बाद ससुर ने मारपीट की। महिला की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ससुर हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला ने फोन पर पति से शिकायत की तो उसने गाली गलौज करते हुए चुप रहने के लिए कहा। महिला ने अपने मायके वालों को फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.