बरेली, अगस्त 11 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। ससुराल में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने अधिक शराब पीने से मौत होने का संदेह जताया है। मौत की वजह जानने के लिए युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मीरगंज के जाम गांव के रहने वाले 30 वर्षीय हरी सिंह बीते कई सालों से अपनी ससुराल फरीदपुर के मोहल्ला ऊंचा में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, हरी सिंह को शराब की लत लग गई। रविवार को वह अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह परिवारवालों ने उन्हें चारपाई पर मृत अवस्था में देखा। इसके बाद, उन्होंने पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- Kannauj News: शराब पार्टी के बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत पुलिस ने हरी सिंह का शव पोस्टमार्टम को भेजा। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मौत के कारणों को जानने के लिए युवक का शव पोस्टमार्टम क...