बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: राजपुर कला। अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर में एक पिता ने बेटी के ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। गांव कल्याणपुर निवासी दरियाय सिंह ने थाने में तहरीर में बताया कि उनकी बेटी मुस्कान का विवाह तीन वर्ष पहले ग्राम रुस्तमपुर शाहबाद रामपुर के एक युवक के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था।विवाह के कुछ समय बाद ही बेटी को ससुराल में गाली-गलौज करते हुए प्रताड़ित किया जाने लगा। उन्होंने कई बार उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन पर कोई असर नहीं पड़ा। आरोप है कि परेशान हो कर वह बेटी को अपने घर ले आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...