Bareily News: ससुर, पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बरेली, अक्टूबर 26 -- Bareily News: भुता। थाना क्षेत्र की एक गांव की महिला ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 9 महीने पहले जुल्फिकार पुत्र इलियास खा से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालजन बिना किसी बात के दहेज के लिए परेशान करने लगे। मेरा ससुर इलियास खां मुझ पर गलत निगाह रखता था। इसकी शिकायत मैंने अपने पति से की थी। मगर पति व सास शहनाज ने मेरे साथ मारपीट की, मुझे घर से निकाल दिया। कहने लगे जब तक तू दहेज लेकर नहीं आएगी। तब तक इस घर में मत आना। पीड़िता ने अपने पति जुल्फिकार, ससुर इलियास खां व सास शहनाज के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.