बरेली, अक्टूबर 3 -- Bareily News: भमोरा। इस्लामाबाद में सर्प दंश से एक आईटीआई के छात्र की मौत हो गई, वहीं खेत में घास काटने गए किसान की सर्प दंश से हालत बिगड़ गई, जिसे जिला अस्पताल भेजा गया। गांव के राजेश यादव ने बताया कि उनके तीन बेटे थे, जिनमें एक से छोटे बेटे सुधांशु यादव उम्र 19 वर्ष ने इसी साल आईटीआई उत्तीर्ण की थी। वह शुक्रवार की शाम भूसा लेने के लिए कमरे में गया, भूसे मे बैठे सांप ने उसे डस लिया। आनन फानन में उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, वहां से डाक्टरों ने सुधांशू को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उसका रात भर इलाज चलता रहा सुबह चार बजे उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जहरीले जीवों से रहें सावधान, सर्पदंश पर झाड़फूंक में न गंवाएं जान छात्र की मौत से उसके घर परिवार में कोहराम मच गया। दूसरी घटना में खेत में घास काट...