Bareily News: सर्दी-खांसी के साथ जुकाम-बुखार हुआ हमलावर
बरेली, अक्टूबर 28 -- Bareily News: बरेली। तापमान में गिरावट और हल्की ठंड का असर सेहत पर दिखने लगा है। अस्पतालों में सर्दी-खांसी के साथ जुकाम-बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को कई दिन बाद जिला अस्पताल में सामान्य ओपीडी का संचालन हुआ। ओपीडी में सुबह से लेकर दोपहर तक मरीजों की भीड़ रही। इसे देखते हुए दवा काउंटर और पैथलाजी 2:30 बजे तक खुली रही। ओपीडी में मंगलवार को करीब 1700 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इसमें त्वचा संबंधी परेशानी वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके साथ ही बुखार, खांसी, जुकाम, गले में खरांस की परेशानी वाले मरीज बड़ी संख्या में इलाज कराने पहुंचे। बीते सोमवार को आधा दिन की ओपीडी रहने का असर मंगलवार को दिखा। सुबह से ही ओपीडी में मरीजों की कतार लगने लगी और करीब 11 बजे तक पर्चा काउंटर, फार्मेसी, पैथलाजी में सामने लंबी लाइन लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.