Bareily News: सरे राह महिला से छेड़छाड़, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
बरेली, जुलाई 14 -- Bareily News: थाना क्षेत्र की एक महिला ने मोहल्ले के व्यक्ति पर सरेराह छेड़छाड़ और बदतमीजी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने 24 घंटे बाद भी महिला की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कस्बे की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके मोहल्ले का एक व्यक्ति उस पर बुरी नजर रखता है तथा राह में पीछे करते हुए अश्लील बातें करता है। आरोपी हैं कि विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने एक दिन बाद भी महिला की रिपोर्ट दर्ज नही की है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई न होने से व्यक्ति महिला को धमका रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.