Bareily News: सरसों के तेल को लेकर हुआ झगड़ा, फायरिंग का आरोप
बरेली, जुलाई 29 -- Bareily News: अलीगंज। थाना क्षेत्र के गैनी बाजार के एक दुकान पर सरसों के तेल को लेकर झगड़ा और मारपीट हुई, जिसमें रूपए छीनने व फायरिंग का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। सीओ ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस को छोटे अब्बासी द्वारा दी तहरीर में बताया है कि गैनी गांव की बाजार में उनका ऑयल स्पेलर है, वह सरसों के तेल को बेचते हैं। तेल कम देने पर छोटे अब्बासी के लड़कों ने एक युवक के साथ तीन दिन पहले मारपीट की थी। मौका देखकर दूसरे पक्ष ने आज मारपीट की। बताया कि स्पेलर परिसर में दो युवक कैमरे लगा रहे थे, उन्हें भी पीटा गया। आरोप है कि फायरिंग की गई और दुकान के गल्ले से रुपए निकाल लिए। सूचना पर क्षेत्राधिकारी हेमंत उपाध्याय ने गैनी पहुंचकर मामले की छानबीन की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.