बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। नगर पंचायत के मोहल्ला कावर में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कार्य कराए जाने की शिकायत के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने तत्काल निर्माण कार्य रुकवा दिया। भूमि की पैमाइश कराने के लिए अधिशासी अधिकारी ने तहसीलदार बहेड़ी को पत्र भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला कावर में नगर पंचायत की भूमि पर कस्बा निवासी नवाब खान द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसकी शिकायत भाजपा नेता राघवेंद्र पाठक समेत अन्य नगरवासियों ने उपजिलाधिकारी तथा नगर पंचायत प्रशासन से की थी। शिकायत में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह ने तत्काल निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही संब...