बरेली, नवम्बर 10 -- Bareily News: आंवला। नगर में मोहल्ला ताड़गंज क्षेत्र में एक विशेष समुदाय के व्यक्ति ने सरकारी भूमि पर रातों रात चहारदीवारी का निर्माण करा दिया। सूचना पर प्रशासन ने जेसीबी से इस निर्माण कार्य को गिरवा दिया। अवैध अतिक्रमण कर्ता के खिलाफ मुकदमे की तैयारी की जा रही है। नगर में मोहल्ला ताड़गंज में कस्तूरबा बालिका स्कूल के समीप में सीलिंग की सरकारी भूमि गाटा संख्या 12 की अंश लगभग 400 गज भूमि खाली पड़ी है। इस जमीन पर कुछ लोग अपने पशु बांधते थे। लेखपाल राहुल शर्मा ने बताया कि सोमवार की रात में एक व्यक्ति ने रात में उस भूमि पर अवैध कब्जा करते हुए पक्की चहारदीवारी निर्माण करा दी। सुबह जानकारी मिलने पर लेखपाल ने मौके पर जांच की और इसकी सूचना एसडीएम को दी। उनके निर्देश पर नगर पालिका की जेसीबी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध अतिक्र...