Bareily News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 51 शिकायतें, एक का मौके पर हुआ निस्तारण
बरेली, जुलाई 19 -- Bareily News: नवाबगंज।तहसील सभागार में शनिवार को एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 51 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अन्य सभी शिकायतों को निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागों को भेज दिया गया।इस दौरान भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष सुरजीत गौतम ने ज्ञापन सौंपकर बकैनिया गांव में ग्राम समाज की अनुसूचित जाति आरक्षित भूमि पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति दिए जाने के साथ ही स्थल की सुरक्षा के लिए फेंसिंग कराने, नियमित साफ-सफाई कराने और स्थान को अतिक्रमण व गंदगी से मुक्त रखने की भी मांग की। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 40 शिकायतें गुलशन नगर निवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.