बरेली, अगस्त 27 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। समूह बनाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का झांसा देकर ठग ने 13 से अधिक महिलाओं से लाखों की ठगी  की। महिलाओं ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पीड़ित महिलाओं के मुताबिक कुछ दिन पहले एक युवक ने रामगंगा की कटरी में लोगों से कहा कि वह महिलाओं का एक समूह बनाने के लिए गांव में आया है। प्रत्येक समूह की महिला को 40000 का लोन समूह की तरफ से दिया जाएगा। उसने अपना नाम सलीम निवासी ब्यौधनखुर्द बताकर कहा कि कई जगह उसके समूह चल रहे हैं।युवक की बात पर विश्वास करके गांव की एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने रकम दी। ठगी की शिकार बृजबाला पत्नी सुखनंदन, आरती, शारदा, सुलेखा देवी, रेनू, गुड्डी, सहौर आदि महिलाओं से युवक को आईडी बनवाने के नाम पर चार-चार हजार की रकम ले ली। कई दिनों बाद भी जब युवक वापस नहीं ...