बरेली, सितम्बर 16 -- Bareily News: बरेली, मुख्य संवाददाता। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने सभी समूहों के खाते नहीं खुलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सभी के खाते खुलवाने का निर्देश दिया। उन्होंने इस विषय में सीडीओ को अलग से बैठक करने का भी निर्देश दिया। बैठक में डीएम अविनाश सिंह ने विभिन्न समूहों के उत्पादों को देखा। उनकी सराहना करते हुए कहा कि 22 सितंबर को कलेक्ट्रेट में समूहों के स्टॉल लगाए जाएंगे। अधिक से अधिक संख्या में आप लोग इसमें हिस्सा लेकर अपने उत्पादों को प्रदर्शित करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आपके उत्पादों को खरीद सकें। इस कार्यक्रम के माध्यम से समूहों के उत्पादों का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार होगा। उन्होंने कहा कि स्वयं स...