Bareily News: समूह की दीदियों को दिलाएं केवीके में प्रशिक्षण
बरेली, अगस्त 24 -- Bareily News: बरेली। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन के अन्तर्गत सपोर्ट टू स्टेट एक्सटेंशन रिफार्म्स गवर्निंग बोर्ड की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में डीएम ने योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने समूह की दीदियों को कृषि विज्ञान केंद्र में भेजकर प्रशिक्षण दिलाने का भी निर्देश दिया। बैठक में जानकारी दी गई कि योजना के तहत पिछले वर्ष 525 अंतर्राज्यीय, 480 राज्य स्तरीय, 2055 जिला स्तरीय और 2160 ग्राम स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किए गए हैं। हर गांव से दो युवाओं का चयन कर 25 दिवसीय प्रशिक्षण कराया जाना है। बैठक में कृषक समूह की दीदी राजकुमारी के कार्य की प्रशंसा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.