Bareily News: समूह का रजिस्टर न लिखने पर समूह सखी से मारपीट, तीन पर मुकदमा
बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: कैंट थाना क्षेत्र के गांव उमरसिया में समूह का रजिस्टर नहीं लिखने को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें समूह सखी पर घर पर आकर तीन लोगों ने हमला कर दिया। महिला को चोट आई है। इस मामले में तीन लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता समूह सखी सुधा का कहना है, वह क्यारा ब्लॉक में समूह सखी के पद पर कार्यरत है। 12 अक्टूबर रात करीब 8:30 बजे राजवीर, उसकी बहन कन्यावती और संजय कुमार उनके घर पहुंचे। समूह का रजिस्टर नहीं लिखने की बात कर झगड़ा करने लगे। तीनों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उनकी गर्दन पर चोट आई। चीख पुकार और शोर होने पर आसपास के लोग आ गये। लोगों ने बीच-बचाव कराया। तभी आरोपी राजवीर आदि जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। पीड़िता ने थाने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.