बरेली, जुलाई 25 -- Bareily News: आंवला। कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं, जो सभी राजस्व विभाग से संबंधित थीं। नायब तहसीलदार दीप्ति पाल व सीओ हेमंत उपाध्याय की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजकर निष्पक्ष जांच व त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम गठित कर विवादों के स्थायी समाधान पर जोर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह, लेखपाल राहुल शर्मा सहित पुलिस और राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: आईं दस शिकायतें, पांच का मौके पर हुआ निस्तारण यह भी पढ़ें- Auraiya News: चार शिकायतें, एक का मौके पर निस्तारण

हिंदी हिन्दुस्तान क...