बरेली, अगस्त 28 -- Bareily News: फोटो : मेले का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह बरसेर । केबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने लीलौर में झील किनारे लगने वाले मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि गांवों में लगने वाले मेले आज भी समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं।शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने लीलौर के प्राचीन तपेश्वर नाथ धाम पर हर साल रक्षाबंधन पर लगने वाले विशाल मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी मेलों में जब किसी पुराने दोस्त का मिलन होता है, तब प्रत्येक व्यक्ति को अलग ही खुशी महसूस होती है।इस साल महाभारत कालीन झील पर हो रहे विकास के कारण और झील पर नौका विहार करने के कारण दूर-दूर से पर्यटकों की भीड़ का एक अलग ही नजारा दिखाई दिया। मंत्री ने भी अपने समर्थकों के नौका विहार का लुत्फ उ...