Bareily News: समाजसेवियों को किया गया सम्मानित
बरेली, अक्टूबर 5 -- Bareily News: वरिष्ठ नागरिक विद्युत कल्याण मंच के तत्वावधान में रविवार को श्याम रसोई, इज्जतनगर में भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच के अध्यक्ष वाईसी सक्सेना ने कहा कि मंच का मुख्य उद्देश्य समाजसेवा करना है। इस अवसर पर गुलशन आनंद और मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा को समाजसेवा के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आशा सक्सेना, सुधा माथुर, राधेश्याम सक्सेना, अंकुर सक्सेना, रमेशचंद्र सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.