Bareily News: समय पूरा होने के बाद भी जमीन से कब्जा नहीं हटा रहे दबंग
बरेली, जुलाई 12 -- Bareily News: नवाबगंज। हाफिजगंज के नरहरपुर गौरीखेड़ा गांव की गंगा देवी की गांव में तीन बीघा भूमि है। रुपयों की जरुरत होने पर उन्होंने गांव के ही दो सगे भाइयों से आठ हजार रुपए उधार लिए थे। एवज में उन्होंने उन्हें अपनी भूमि खेती को दे दी थी। आरोप है कि तय समय के बाद भी वह भूमि से कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं। वह भूमि का बैनामा कराने का दबाव बना रहे हैं। विरोध पर वह उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे परेशान गंगा देवी ने एसएसपी समेत आलाधिकारियों को शिकायती पत्र दे कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.