Bareily News: समझौता करने पर धमकाने वाला गिरफ्तार
बरेली, अगस्त 28 -- Bareily News: सिरौली, संवाददाता। अस्पताल संचालक के खिलाफ की गई शिकायत के मामले में पीड़ित ने समझौता किया तो उसे उकसाने वाले आरोपी धमकी देकर रंगदारी मांगने लगे। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।ब्योंधन निवासी जितेंद्र ने 26 अगस्त को एसके नर्सिंग होम सिरौली के डॉ. संजीव के खिलाफ पत्नी की डिलीवरी को लेकर शिकायत की थी। उनका डॉ. संजीव से समझौता हो गया, जिस पर सिरौली के पुष्पेंद्र शर्मा, कुणाल आर्य और विवेक गुप्ता उन्हें धमकाने लगे। आरोपियों ने कहा कि जब शिकायत उन्होंने कराई थी तो जितेंद्र ने समझौता कैसे किया। गालीगलौज कर उन्हें धमकाया और शिकायत करने में हुए खर्च के नाम पर रुपये मांगने लगे। इस पर जितेंद्र ने तीनों के खिलाफ थाना सिरौली में रिपोर्ट दर्ज करा दी। शुक्रवार को इस मामले में पुलिस ने एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.