बरेली, जुलाई 2 -- Bareily News: जिला प्रशासन ने जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए तहसीलों में होने वाले दैनिक जनता दर्शन की जनपद मुख्यालय से लाइव मॉनीटरिंग की शुरुआत की थी। अब जिले की सभी 16 सीएचसी की भी लाइव मॉनीटरिंग की जाएगी। डॉक्टरों के गायब रहने और समय से नहीं पहुंचने की शिकायतों के बाद यह फैसला लिया गया है। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में रोज सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे के बीच जनसुनवाई होती है। डीएम के साथ एडीएम, एसडीएम स्तर के अधिकारी प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए उपस्थित रहते हैं। इसकी शासन स्तर से लगातार लाइव मॉनीटरिंग होती है। यही व्यवस्था डीएम ने तहसीलों व विकास भवन के लिए शुरू की थी। अब इसे सीएचसी में भी शुरू किया जाएगा। दरअसल डीएम की जनसुनवाई के दौरान लगातार विभिन्न बीमार...