Bareily News: सभासद के परिवार वालों को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
बरेली, नवम्बर 5 -- Bareily News: रिठौरा। बुधवार की शाम को कुछ लोगों ने सभासद के परिवार वालों को पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कस्बे के मोहल्ला धर्मपुर के सभासद वीरपाल कश्यप के चाचा रीतराम ने बताया कि उनके बेटे अंकुश कश्यप को मोहल्ले के ही मुकेश यादव, मुनील यादव और रोहित ने रास्ते में घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह अंकुश वहां से भागकर घर पहुंचा तो आरोपी लाठी-डंडे लेकर उसका पीछा करते हुए घर में घुस आए। उस समय घर पर रीतराम और उनका दूसरा बेटा तरुण कश्यप मौजूद थे। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में तरुण कश्यप के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि रीतराम के शरीर पर भी कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट करने के बाद आरोपी पूरे परिवार को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.