बरेली, अक्टूबर 20 -- Bareily News: एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. उपेंद्र कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्हें वर्ष 2026 की सिंगल ईयर टॉप-2% साइंटिस्ट लिस्ट में स्थान मिला है। स्कॉपस डाटाबेस से मानकीकृत बिबलियोमेट्रिक डाटा प्रयुक्त कर तैयार इस सूची में तीनों प्रोफेसर विश्वविद्यालय कैंपस से हैं। 2025 में केवल विश्वविद्यालय के एक प्रो. पंकज अरोरा सूची में थे। हालांकि इस बार प्रो. पंकज अरोरा, प्रो. विनय ऋषिवाल के साथ प्रो. उपेंद्र कुमार का नाम भी सूची में शामिल है। इन तीनों में प्रो. उपेंद्र कुमार सबसे कम उम्र के वैज्ञानिक हैं। विश्वविद्यालय के पादप विज्ञान विभाग एवं कृषि विभाग संकाय के प्रो. उपेंद्र कुमार एग्रोनोमी और एग्रीकल्चर के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर 1,899वीं रैंक और समग्र वैश्विक रैंक...