Bareily News: सफाई कर्मचारी का लोहे का जाल चोरी करते वीडियो वायरल
बरेली, अगस्त 9 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। गली की अंडरग्राउंड सीवर लाइन पर पड़े लोहे के जाल को चोरी करते सफाई कर्मचारी का वीडियो वायरल हुआ है। नगर पालिका की ईओ ने मामले की जांच शुरू की है। फरीदपुर के नगर पालिका परिषद के पीछे गली में पानी निकास के लिए अंडरग्राउंड सीवर लाइन बनी हुई है। सीवर लाइन की डिप खुली पड़ी थी। बीते दिनों गली में रहने वाले सेवानिवृत्त सूचना निदेशक बीएन अग्रवाल ने गली में सीवर लाइन के खुले पड़े होल को ईओ से बंद कराने की मांग की थी। नगर पालिका परिषद ने पूरी गली में लोहे के जाल डालकर डिप को बंद कर दिया। शनिवार को लोगों ने डिप पर पड़े लोहे के जाल को गायब देखा। इसके बाद उन्होंने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी। उसके मुताबिक, पालिका का सफाई कर्मचारी कूड़े से भारी ठेली लेकर गली में पहुंचता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.