Bareily News: सफाई कर्मचारियों का विरोध, शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ी
बरेली, अक्टूबर 31 -- Bareily News: सफाई कर्मचारियों के विरोध और मांगों को पूरा न करने का असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है। शहर के कई इलाकों में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। बाकरगंज,किला,बिहारीपुर और छावनी किला समेत कई क्षेत्रों में कूड़ा उठान प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों और गलियों में कचरा जमा होने से जहां दुर्गंध फैल रही है,वहीं लोगों का आवागमन भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठने के कारण घरों का कचरा सड़कों और खाली स्थानों पर जमा हो रहा है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था प्रभावित होने से सफाई व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। लगातार दूसरे दिन भी कचरा नहीं उठने से कई इलाकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.